तुरई चना दाल की सब्जी।

#CA26
#week2
तुरई की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है खाने में और बहुत ही सुपाच्य सब्जी है इस सब्जी को गर्मी के मौसम में बनाकर खाने से हमारा पेट भी सही रहता है और हेल्दी भी है यह सब्जी हमें बच्चों को भी खिलानी चाहिए जिससे उनका भी स्वास्थ्य सही रहे तुरई की सब्जी में चने की दाल या चना भी डालकर बनाया जाता है जिससे कि और भी स्वादिष्ट लगती है बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाती है चना दाल और तुरई की सब्जी आईए देखते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

कुकिंग निर्देश
- 1
चना दाल को 4-5 घंटे पानी में भिगो लें।
- 2
तुरई का छिलका उतारकर धो लें, छोटे टुकड़ों में काट लें।
- 3
प्याज को बारीक काट लें।
- 4
कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें पंचफोरन मसाले चटकाएं।
- 5
प्याज डालकर हल्का भूनें।
- 6
भीगी हुई चना दाल डालकर 1-2 मिनट भूनें।
- 7
तुरई डालें, ढककर 2-3 मिनट पकाएं।
- 8
नमक और हल्दी डालकर मिलाएं, ढककर तुरई नरम होने तक पकाएं। इसमें हमें अलग से पानी नहीं डालना है तुरई से जो पानी निकालती है इस पानी के साथ हमारी सब्जी बनाकर तैयार हो जाती है।
- 9
सब्जी पकने पर गैस बंद करें।
- 10
तैयार है हमारी टेस्टी और लजीज चने दाल और तुरई की सब्जी जो खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है और बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है।
- 11
इसे बड़े और बच्चे सभी बहुत ही पसंद से कहते हैं यह हमारे हेल्थ के लिए लाभदायक है गर्मियों के मौसम में हमें तुरई की सब्जी बनाकर जरूर खानी चाहिए इसे हमारे पेट और पाचन भी सुपाच्य रहता है
- 12
इसे चावल दाल या रोटी पराठे के साथ सर्व करें।
टिप्स
तुरई को अच्छी तरह से पकाने के लिए ढककर पकाना महत्वपूर्ण है, ताकि वह नरम और स्वादिष्ट बने।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)