ग्वार फली की सब्जी

#CA26
ग्वार की फली बहुत ही लाजवाब स्वास्थ वर्धक वाली सब्जी है यह हार्ट शुगर व बीपी सभी के लिए फायदेमंद है प्रेगनेंट लेडी को भी यह बहुत ही लाभ दिलाती है हड्डियों को मजबूत करने व हृदय को स्वस्थ रखने में बहुत ही मदद गार कहलाती है ब्लड शुगर नियंत्रित करती है वजन को भी घटाने का काम करती है आईए देखें यह किस प्रकार बनती है

कुकिंग निर्देश
- 1
ग्वार फली की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले फ्रेश फली ले और उसे अच्छे से रनिंग वाटर में वॉश कर ले उसके बाद कुकर में डालकर इसे बायल कर ले एक वीसिल आते ही गैस बंद कर दे कुकर का प्रेशर निकाल दे इसे तुरंत ही स्टैंनर में पलट दें
- 2
ठंडा होने पर इसको बचं से अलग कर ले उसके बाद इसके दोनों साइड से हल्के हाथ से रेशे निकाल दे
- 3
ठंडा होने पर इसको बंच से अलग करें और इसके बाद दोनों साइड से इसके रेशे निकाल दे
- 4
रेशे अलग होने के बाद इसे एक तरफ रखें रेशेअगर रहेगे तो यह मुंह में आएंगे और सब्जी का स्वाद बिगाड़ देंगे अब अदरक को घिसे हरी मिर्च को महीन महीन काट ले
- 5
कढाई गैस में चढाएृ तेल गर्म करें उसमें हींग जीरा तड़काएं फिर उसमें अदरक हरी मिर्च डाले उसके बाद हल्दी व धनिया पाउडर डालें उसके तुरंत बाद ही रेशे निकली हुई फलिया डाल दे अब ऊपर से लाल मिर्च व नमक डालें और इसको अच्छे से मिक्स करके चला कर ढक दे
- 6
दो-तीन मिनट बाद खोलकर देखें यह मसाला एब्जॉर्ब कर ली है अब इसे 5 मिनट खोल कर भुनले जिससे यह हल्की सी क्रिस्पी सी हो जाए आपकी सब्जी बनकर तैयार है अब इसमें ऊपर से आप चाहे तो अमचूर व गरम मसाला डालें फिर धनिया के पत्ते डालकर गर्म गर्म सर्व करें
- 7
टिप्स
ग्वार फली को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसे सरसों के तेल में ही छौके
और इसके रेशे निकालने ना भूले
इसको स्वादिष्ट बनाने के लिए चाहे तो आप भाप दे या कुकर में हल्का सा बायल जरूर करें
सब्जी बनने के बाद लास्ट में अमचूर या नींबू का रस अवश्य डालें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स