सहजन की सब्जी

आज की रसोई में सहजन की सादी सी सब्जी भी खास बन गई, जब उसमें बंगाली स्टाइल का तड़का जुड़ गया। सरसों के तेल की खुशबू, पंच फोरन का स्वाद और घर के हाथों का प्यार, इन सबका मेल एक साधारण सी डिश को भी यादगार बना देते है।सहजन सिर्फ एक सब्जी नहीं, बल्कि सेहत और परंपरा का हिस्सा है। बचपन से लेकर आज तक, ऐसे ही स्वाद हमें अपने घर, अपनी जड़ों और अपनी यादों से जोड़े रखते हैं। हर कौर में सादगी है, लेकिन वही सादगी दिल को सुकून देती है।
#CA26
#Week7
#सहजन_की_सब्जी

कुकिंग निर्देश
- 1
तेल गरम करें, उसमें उड़द दाल की बड़ी हल्की सुनहरी होने तक भूनें। उसी तेल में पंच फोरन 2 मिनिट के भून लीजिए फिर इसमें आलू, कच्चे केले का तना, टमाटर और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट भूनें।
- 2
सहजन के टुकड़े डालें और मिलाएँ साथ ही जीरा, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। तेल छोड़ने तक पकाएँ।
- 3
हल्का गर्म पानी डालें, नमक मिलाएँ और ढककर सब्जियाँ नरम होने तक पकाएँ।जब सब्जी अच्छे से पक जाए और थोड़ा ग्रेवी बन जाए, गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डाल दें।
टिप्स
सहजन को पकाने से पहले अच्छे से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। सब्जी को ढककर पकाने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)