पालक मक्का चावल दाल की इडली

#CA26
#पिकएंडकुक
#वीक9
#मिस्ट्रीबास्केट
#corn
#spinach
#rice
#uraddal
#idli
#uniquerecipe
ये इडली मैंने अलग प्रकार से बनाई हैं।जिसमें मैंने चावल और उड़द दाल के बाजार में मिलने वाले खीरा का इस्तेमाल किया हैं। कुछ अलग तरीके से इडली बनाने के लिए मैंने उसमें पालक की प्युरी और उबाले हुए मक्का के दानों का इस्तेमाल कर के एक बेहतरीन डिश तैयार की हैं। जो आप सबको मेरी रेसीपी अच्छी लगे तो एकबार जरूर से बनाना।
पालक मक्का चावल दाल की इडली
#CA26
#पिकएंडकुक
#वीक9
#मिस्ट्रीबास्केट
#corn
#spinach
#rice
#uraddal
#idli
#uniquerecipe
ये इडली मैंने अलग प्रकार से बनाई हैं।जिसमें मैंने चावल और उड़द दाल के बाजार में मिलने वाले खीरा का इस्तेमाल किया हैं। कुछ अलग तरीके से इडली बनाने के लिए मैंने उसमें पालक की प्युरी और उबाले हुए मक्का के दानों का इस्तेमाल कर के एक बेहतरीन डिश तैयार की हैं। जो आप सबको मेरी रेसीपी अच्छी लगे तो एकबार जरूर से बनाना।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पालक की डंडियों को तोड़कर उसकी पत्तियों को दो बार पानी से धो कर उसे बारीक काट लें। फिर गैस चालू करके उसके ऊपर प्रेशर कुकर रख कर उसमें दो ग्लास पानी, एक पिंच नमक और मक्का के दानों को डालकर उसकी तीन व्हिसल लगा लें। इसके बाद गैस बंद कर के कुकर को थोड़ा ठंडा होने दे और बाद में कुकर का ढक्कन खोल कर दानों को एक छलनी में निकाल ले।
- 2
अब इडली बनाने की शुरुआत करते हैं तो सबसे पहले गैस चालू करके एक कड़ाही उसपे रखें फिर उसमें दो टे. स्पून तेल डालकर उसमें साबुत जीरा, नीम के पत्ते, हरी मिर्च-अदरक के छोटे छोटे टुकड़े और आधा चम्मच नमक डालके कड़छी से हिलाते हुए उसे अच्छे-से भून ले और उसके बाद पालक की पत्तियों को भी उसमें डाल दें।(ध्यान रखें इसमें पानी नहीं डालना है क्योंकि पालक में कुदरती तौर पर पानी होता ही हैं) अब उसे अच्छे से पकने दे ताकि पालक पूरी तरह से पक जाए। अब गैस बंद कर के एक स्टील की थाली में पकी हुई पालक और उबाले हुए मक्का के दानों को निकाल दें।
- 3
फिर गैस चालू करके एक बड़े स्टील के बाउल में दो ग्लास पानी और एक आधा नींबू का टुकड़ा डाल के उसमें स्टील की सुराही को रख दें और ऊपर से स्टील का ढक्कन कर पानी को गर्म करने रख दें। (ध्यान रखें कि स्टील के बाउल में नींबू का टुकड़ा जरूर डालें इस से उसमें पानी का क्षार ना लगें।)
- 4
अब पालक का मिश्रण ठंडा हो गया है तो उसे मिक्सर जार में ले के मिक्सर ग्राइंडर में उसकी प्यूरी बना ले। आप चाहे तो मक्का के दानों को भी दरदरा पीस कर डाल सकते हैं। लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।
- 5
साथ में मेरे पास एल्युमिनियम का इडली मेकर है तो मैंने दूसरा गैस चालू करके उसमें 3 ग्लास पानी डाल कर उसे भी गरम करने रख दिया है। ताकि इडलियां जल्दी बन जाए।
- 6
पानी गर्म हो रहा है तो तब तक मैंने इडली के खीरे में पालक की प्यूरी, उबाले हुए मक्का के दाने, दो चम्मच तेल और नमक डाल दिया हैं। अब उसमें सोडा बायकार्ब डाल कर उसे कड़छी से एक ही दिशा में अच्छे से हिलाते रहना है जिस से खीरा थोड़ा नरम होगा और उसमें जाली भी पड़ेगी।
- 7
अब दोनों इडली मेकर में पानी गरम हो गया है तो स्टील के बाउल में सुराही के ऊपर एक काना वाला ढक्कन रख कर उसपे स्टील की 3 छोटी कटोरियों में तेल लगाकर उसमें एक एक कर के तीनों में एक एक बड़ा चम्मच इडली का खीरा (बैटर) डाल दें फिर ढक्कन ढककर उसे 10 मिनट तक स्टीम होने दे। एल्युमिनियम के इडली मेकर में भी इडली बनाने की डिश रख कर उसमें तेल लगा कर और उसपे इडली का खीरा डाल दे अब उसे भी स्टील के ढक्कन से बंद कर के 10 मिनट तक स्टीम होने देंगे।
- 8
10 मिनट के बाद दोनों को एक एक कर खोल कर देख ले। देखिए कितनी अच्छी तरह से बनी है पालक मक्का चावल दाल की इडली। ऐसी ही बाकी बचे खीरे से इडलियां बना ली है मैंने। ध्यान रखें कि इडली मेकर में पानी कम हो जाए तो बीच बीच में पानी डालते रहे नहीं तो इडली मेकर नीचे से जल जाएगा।
टिप्स
•मैंने बाजार में मिलते तैयार इडली खीरा का इस्तेमाल किया है आप चाहे तो घर में भी ये इडली खीरा तैयार कर सकते हो।
•इडली बनाने की प्रक्रिया लंबी है पर सच मानिए बहुत स्वादिष्ट बनती हैं। पसंद आए तो जरूर बनाए।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (8)