इंस्टेंट टैंगी मूंग की दाल
कुकिंग निर्देश
- 1
इंस्टेंट मूंग की दाल बनाने के लिए दाल को धोकर 10 मिनट के लिए भिगो दे 10 मिनट बाद कुकर को गैस पर चढ़ाए फिर उसमें1/2 चम्मच घी गर्म करें आधा हींग जीरा तड़काए
- 2
जब आप दाल भीगोए तो इस समय टमाटर को धोकर उसकी प्युरी बना ले हीरा जीरा तड़क जाए तो उसमें टमाटर प्युरी डाल दे और उसे 2 मिनट तक भूने
- 3
फिर उसमें भीगी हुई दाल डाल दे अब उसको अच्छे से मिक्स करके चला ले 1 मिनट के लिए भुने एक कटोरी दाल में एक गिलास पानी डालें और कुकर बंद कर दें एक विसील आने पर गैस बंद कर दे एक कटोरी में हींग जीरे लाल मिर्च का एक छौका और बना ले
- 4
कुकर ठंडा होने पर दाल को बाउल में सर्व करें उसमें हींग जीरे का छौका दें ऊपर से धनिया की पत्ती डालें और ऊपर से आधा नींबू निचोड़ दे।आपकी हेल्दी व स्वादिष्ट दाल तैयार है गरमा गरम रोटी चावल के साथ सर्व करें।
- 5
टिप्स
दाल को भिगो के अवश्य बनाएं और बनाने से पहले इसमें छौका जरूर लगाए इससे पानी ओवर नहीं होता है दाल में सौंधा सा स्वाद भी आता है
टमाटर पीस के डालने से टमाटर के पीस मुंह में नहीं आते हैं जिसको मुंह में आने से कई बार बच्चे या बड़े पसंद कम करते हैं
और एक कप दाल में ढाई कप के पानी का अंदाज रखें। ऊपर से नींबू अवश्य निचोड़े इससे स्वाद और टैगी सा आता है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (11)