रोस्टेड चिडवे की नमकीन

रोस्टेड चिडवे की नमकीन
कुकिंग निर्देश
- 1
चिड़वा की नमकीन बनाने के लिए कढ़ाई को गर्म करें उसमें चिड़वे को रोस्ट होने के लिए डालें धीरे-धीरे आंच में इसको लगातार चलाते रहे जब यह गुलाबी रंग का हो जाए तो उसको एक प्लेट में निकाल ले
- 2
कढ़ाई में तेल डालें मूंगफली फ्राई होने के लिए डालें मूंगफली फ्राई हो जाए तो उसको निकाल ले जब तक मूंगफली रोस्ट हो रही है तब तक एक बाउल में कॉर्नफ्लेक्स निकाल ले और एक प्लेट में छौंके की सारी सामग्री निकाल ले
- 3
मूंगफली रोस्ट हो जाए तो उसे प्लेट में निकाल ले फिर कॉर्नफ्लेक्स को भूनें और उसके बाद चनों को भून ले
- 4
अब आलू लच्छा फ्राई कर ले फ्राई होने के बाद सभी सामग्री को एक तरफ कर दें अब कढ़ाई में अगर तेल ज्यादा हो तो कम कर दे
- 5
हरी मिर्चों को बीच से आधा कर ले तेल गरमकर उसमें राई डाले उसके बाद हरी मिर्च लाल मिर्च और करी पत्ता डालें
- 6
छौंके को 1 मिनट के लिए भूने बहुत ही प्यारी खुशबू आ रही है अब इसमें फ्राई की हुई सभी सामग्री डालें अच्छे से मिक्स कर दे
- 7
उसके बाद इसमें मैगी मसाला डालें जिससे बहुत ही अच्छा फ्लेवर आता है। इच्छा हो तो डालें। अब सभी मिश्रण को हल्के हाथ से मिक्स कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसे एअर टाइट डब्बे में बंद कर दें। एक महीने तक इसे स्नैक्स के रूप में चाय के साथ खाएं और सब को खिलाएं
- 8
टिप्स
अगर आप इसमें तेल का बिल्कुल युज करना नहीं चाहते हैं तो मूंगफली और चने को कढ़ाई में नमक डालकर रोस्ट कर ले बस छौके के लिए एक चम्मच तेल काफी है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (3)