स्वादिष्ट और चटपटे भरवा चिचिंडे

#CA26
#week18
#StuffedSnakeGourd
भरवा चिचिंडे एक बहुत ही स्वादिष्ट और पारंपरिक उत्तर भारतीय डिश है। मसालों और प्याज के चटपटे मसाले से भरकर बनाए गए चिचिंडे परांठे, पूरी या दाल-चावल के साथ बहुत ही लाजवाब लगते हैं।
स्वादिष्ट और चटपटे भरवा चिचिंडे
#CA26
#week18
#StuffedSnakeGourd
भरवा चिचिंडे एक बहुत ही स्वादिष्ट और पारंपरिक उत्तर भारतीय डिश है। मसालों और प्याज के चटपटे मसाले से भरकर बनाए गए चिचिंडे परांठे, पूरी या दाल-चावल के साथ बहुत ही लाजवाब लगते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चिचिंडे को अच्छे से धोकर सुखा लें।फिर चाकू की मदद से चिचिंडे का ऊपरी छिलका हल्का सा छील लें।अब इन्हें 2 से 3 इंच के गोल टुकड़ों में काट लें।चम्मच के पीछे वाले हिस्से या चाकू की मदद से चिचिंडे के अंदर का गूदा और बीज ध्यान से निकालकर टुकड़ों को अंदर से खोखला कर लें। निकाल कर रखे हुए गूदे को फेंके नहीं, इसे बारीक काट लें।
- 2
एक कढ़ाई में 2 चम्मच सरसों का तेल गरम करें।
तेल गरम होने पर इसमें पंचफोरन डालकर चटकाएं। - 3
अब बारीक कटा हुआ प्याज़ डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- 4
प्याज़ भून जाने पर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें।इसके बाद चिचिंडे का बचा हुआ बारीक कटा गूदा भी मसाले में मिला दें।धीमी आंच पर मसाले को तब तक भूनें जब तक कि गूदा नरम न हो जाए और मसाला तेल न छोड़ने लगे।अंत में अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं और गैस बंद कर दें। मसाले को ठंडा होने दें।
- 5
तैयार मसाले को चम्मच की मदद से चिचिंडे के खोखले टुकड़ों में अच्छी तरह से दबा-दबाकर भर लें।
- 6
कढ़ाई में बचा हुआ 2 चम्मच सरसों का तेल गरम करें।अब भरे हुए चिचिंडों को कढ़ाई में एक-एक करके आराम से रखें।कढ़ाई को ढक दें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें।ढक्कन हटाकर चिचिंडों को पलटें ताकि वे चारों तरफ से अच्छे से सिक जाएं।चिचिंडे जब नरम हो जाएं और बाहर से सुनहरे दिखने लगें, तो गैस बंद कर दें।
- 7
हमारे गरमा-गरम भरवा चिचिंडे तैयार हैं! इन्हें रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोसें।
- 8
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (7)