तिरंगी पूरी साथ में आलू मटर टमाटर की तिरंगी सब्जी - 80वां स्वतंत्रता दिवस स्पेशल

#ID #80वांस्वतंत्रतादिवस2026 #15अगस्त #थालीमेंतिरंगा
#तिरंगीपूरी #तिरंगीसब्जी #आलू #मटर #टमाटर #पूरी
#गाजर #बीटरूट #हराधनिया #पुदीना #गेहूंकाआटा
#Manisha_PureVeg_Treasure
#LoveToCook_ServeWithLove
#Cookpad #Cookpadhindi #Cooksnap
🇮🇳मेरा भारत महान
🇮🇳 भारत माता की जय
🇮🇳 वंदे मातरम
🇮🇳 तिरंगी पूरी और तिरंगी सब्जी बनाकर मैंने यहां भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है।
🇮🇳यह व्यंजन बनाने में मैंने मेरे भारत देश के लिए मेरी देशभक्ति और देशप्रेम दिखाया है , साथ में मेरी व्यंजन बनाने की कला को भी प्रदर्शित किया है।
तिरंगी पूरी साथ में आलू मटर टमाटर की तिरंगी सब्जी - 80वां स्वतंत्रता दिवस स्पेशल
#ID #80वांस्वतंत्रतादिवस2026 #15अगस्त #थालीमेंतिरंगा
#तिरंगीपूरी #तिरंगीसब्जी #आलू #मटर #टमाटर #पूरी
#गाजर #बीटरूट #हराधनिया #पुदीना #गेहूंकाआटा
#Manisha_PureVeg_Treasure
#LoveToCook_ServeWithLove
#Cookpad #Cookpadhindi #Cooksnap
🇮🇳मेरा भारत महान
🇮🇳 भारत माता की जय
🇮🇳 वंदे मातरम
🇮🇳 तिरंगी पूरी और तिरंगी सब्जी बनाकर मैंने यहां भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया है।
🇮🇳यह व्यंजन बनाने में मैंने मेरे भारत देश के लिए मेरी देशभक्ति और देशप्रेम दिखाया है , साथ में मेरी व्यंजन बनाने की कला को भी प्रदर्शित किया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मिक्सी जार में हरा धनिया पुदीना अदरक मिर्च नींबू डालकर उसकी पेस्ट बना लें। हरे रंग की प्युरी तैयार हैं।
- 2
एक बर्तन में गाजर के थोड़े टुकड़े और बीटरूट का एक छोटा टुकड़ा डालकर उसे पानी में पका लें। ठंडा होने के बाद उसे मिक्सी जार में बारीक पीस लें। केसरी रंग की प्युरी तैयार हैं।
- 3
एक परत में तीन कप गेहूं का आटा लें। इसमें स्वाद अनुसार नमक और दो चम्मच मोयन के लिए तेल डालें। अच्छे से मिला लें। अब इसे तीन भाग करके अलग-अलग प्लेट में रखें।
- 4
सफेद रंग के लिए आटा सादे पानी से गूंथ लें। केसरी रंग के लिए आटे में केसरी प्युरी डालकर आटा गूंथ लें। हरे रंग के लिए आटे में हरी प्युरी डालकर आटा गूंथ लें। तीनों रंग के आटे को अच्छे से तेल लगाकर मसल लें।
- 5
तीनों आटे में से छोटी-छोटी लोहियां बनाकर छोटी-छोटी रोटी बेलें। अब एक के ऊपर एक ऐसे तीन लेयर लगाएं। बीच में तेल और थोड़ा सा सूखा आटा छिड़क कर तीनों रोटी को फिर से थोड़ा बेलें। अब बेली हुई तीनों रोटीयां का रोल बना लें। समान आकार में उसे चाकू से काट लें।
- 6
हल्के हाथों से छोटे-छोटे रोल को दबाएं। और सूखा आटा छिड़क कर छोटी-छोटी पूरियां बेल लें। मध्यम आंच पर कढ़ाई में तेल गर्म करके पूरियां तलें। इसी तरह सब पूरियां तैयार कर लें। तिरंगी पूरियां तैयार हैं।
- 7
टमाटर की प्युरी, उबले हुए हरे मटर, और उबला हुआ आलू तैयार रखें। एक कढ़ाई में तेल, जीरा, हींग, हरी मिर्च के टुकड़े डालें। तड़का लगने के बाद उसमें टमाटर की प्युरी डालकर अच्छे से पकाएं।
- 8
अब इसमें उबले हुए हरे मटर और हाथ से मैश किया हुआ उबला हुआ आलू डालें। आवश्यकता अनुसार पानी डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इसमें स्वाद अनुसार नमक, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, भुना हुआ धनिया जीरा पाउडर, गरम मसाला और गुड़ डालकर अच्छे से मिलाएं। 2 मिनट और पकाए। गैस बंद कर दें। कटा हुआ हरा धनिया से सजाएं। तिरंगी सब्जी तैयार हैं।
- 9
भारत के 80वां स्वतंत्रता दिवस पर मैंने यह तिरंगी पूरियां और तिरंगी सब्जी बनाई है।
- 10
यह व्यंजन बनाने में मैंने मेरे भारत देश के लिए मेरी देशभक्ति और देश प्रेम दिखाया है, साथ में मेरी व्यंजन बनाने की कला को भी प्रदर्शित किया है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़































कमैंट्स (2)