हॉट डॉग

#CA26
हॉट डॉग एक ऐसी डिश है जिसे आप टी टाइम स्नैक्स के रूप में ब्रेकफास्ट में भी इसको आप नाश्ते के रूप में या पिंच ऑफ भुख में अपनी भुख मिटाने के लिए भी इसका आनंद ले सकते हैं यह झटपट बनकर तैयार हो जाता है आइए देखें इस को कैसे बनाते हैं
हॉट डॉग
#CA26
हॉट डॉग एक ऐसी डिश है जिसे आप टी टाइम स्नैक्स के रूप में ब्रेकफास्ट में भी इसको आप नाश्ते के रूप में या पिंच ऑफ भुख में अपनी भुख मिटाने के लिए भी इसका आनंद ले सकते हैं यह झटपट बनकर तैयार हो जाता है आइए देखें इस को कैसे बनाते हैं
कुकिंग निर्देश
- 1
हॉट डॉग बनाने के लिए पहले सभी सामग्री किचन प्लेटफॉर्म में रखें उसके बाद प्याज को छीलकर धो ले उसको चॉप कर ले
- 2
गाजर व शिमला मिर्च को भी महीन महीन चॉप कर ले कढ़ाई में तेल चढ़ाएं उसमें हींग जीरा व लाल मिर्च पाउडर डालें उसके बाद उसमें प्याज सॉटे करें उसके बाद सब्जियों को भी इसी में डालें 2 मिनट सॉटे करें उसके बाद इसमें बॉयल्ड आलू को डालें
- 3
उसके बाद इसमें सोया सॉस डालें 2 मिनट चलाएं उसके बाद चिली सॉस डालें इसे फिर 2 मिनट चलाएं सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर ले और आलू को अच्छे से मैश करते हुए भुने हॉट डॉग बेस को बीच से कट कर ले इसे लास्ट तक नहीं कट करना है अब इस बेस में एक तरफ मेयोनीज लगाए
- 4
दूसरी तरफ टमाटर सॉस लगाए उसके बाद जो आपने आलू मैश किया हुआ है उसको एक रोल की तरह बना ले और उसको इसके बीच में स्टफ करें
- 5
उसके ऊपर चीज स्लाइस रखें ऊपर से ग्रेट किया हुआ चीज रखें अब इसे नॉन स्टिक पैन में बटर की ग्रीसिंग करते हुए सेकने के लिए रखें एक तरफ से सिक जाने पर इसको पलट दें उसके बाद दूसरी तरफ भी सेक ले सब तरफ से गुलाबी गुलाबी सिक जाए तो इसको प्लेट में निकाल ले आपका हॉट डॉग बनकर तैयार है
टिप्स
हाट डाग को एक बढ़िया टेस्ट देने के लिए इसको बटर से सेके सारे सॉस के मिश्रण से इसके फ्लेवर में जान आ जाती है और चीज तो इसके स्वाद को और ही ज्यादा बढ़ा देती है एक बार आप इसे इस तरह से ट्राई अवश्य करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (2)