कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को बीच से काट कर दो भागो मे करके आयल मे तल ले ।
- 2
कड़ाही मे 1 टी स्पून आयल डाल और 1 टेबल स्पून काजू डालकर पुदिना, धनिया की पत्ती और कटी हरी मिर्च डाल कर थोड़ा मुलायम होने तक पका ले और ग्राइंडर मे पीस ले ।
- 3
पैन मे 1 टेबल स्पून आयल डाले हींग डाले जीरा डाले ।
- 4
जीरा भून जाये तब करी पत्ता डाले और मसाले (हल्दी, धनिया मिर्च पाउडर)डाले ।
- 5
अब पुदिना का पेस्ट डाले और थोड़ी देर चलाये ।
- 6
अब फेंटा हुआ दही डाले और जरूरत अनुसार पानी डाले जितना गाढा या पतला चाहिये
- 7
गरम मसाला और नमक डाले ।
- 8
तले हुए आलू डाले और चलाये ।
- 9
अब ढक्कन लगा कर 5-6 मिनट पकाये ।
- 10
कटी धनिया डाल कर सर्व करे ।
- 11
आप इसे रोटी, नान, चावल के साथ सर्व कर सकते है ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/4625410




कमैंट्स