मटर पनीर की भुर्जी

Anjali Sunayna Verma @AnjaliVerma1
#पनीर
यह बहुत ही स्वादिष्ट और जल्दी से बन जाती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पनीर को कद्दूकस करके एक तरफ़ रख लीजिए।
- 2
उसके बाद कड़ाई में घी गर्म कीजिये, और उसमें जीरा और प्याज़ डाल कर सुनहरा भून लीजिये।
- 3
उसके बाद उसमें हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन,मटर के दाने और टमाटर डाल कर अच्छी तरह भूनिये ।
- 4
जब घी छूटने लगे तो पनीर, नमक व गरम मसाला डाल कर सबको अच्छी तरह मिला दीजिये।
- 5
2 मिनट भूनिये और आँच बंद कर दीजिए।
- 6
मटर पनीर की भुर्जी तैयार हैं, अब इसे हरे धनिये से सजाइये और गरमा गरम परांठे, चपाती या नान के साथ परोसिये।
समान रेसिपी
यह रेसिपी कुकपैड United States में भी उपलब्ध है:
Matar Paneer Bhurji
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/4839701



कमैंट्स