मिक्स्ड बीन्स वेज मंचूरियन (Mixed beans veg manchurian recipe in hindi)
#फ़ास्टफ़ूड
कुकिंग निर्देश
- 1
मिक्स बीन्स को मिक्सी में दाल कर 2 बड़ी चम्मच पानी के साथ पीस लें
- 2
सारी सब्जी को छोटा छोटा काट लें प्याज़ और अदरक को छोटा और लंबा दोनों तरीके से काट लें
- 3
अब इसको बड़े बाउल में निकाल कर काटी हुई सब्जी मिक्स करें (लंबी काटी प्याज़ और अदरक न मिलाये)
- 4
अब बेसन मिलाये और स्वाद अनुसार नमक
- 5
अब 1 बड़ी चम्मच अरारोट मिलाये
- 6
अब इसको मिक्स करके सॉफ्ट गूँथ लें
- 7
अब इसकी छोटी छोटी गोली बना लें
- 8
अब कड़ाई में 6 बड़ी चम्मच तेल गरम करके तल लें
- 9
जब तक गोल्डन कलर के न हो जाये तब तक तलें
- 10
अब एक कड़ाई मे 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करके अदरक लहसुन और प्याज़ दाल कर थोड़ी देर भुने
- 11
अब इसमें सोया सॉस और विनेगर मिलाये
- 12
अब लाल चिली सॉस और टॉमेटो सॉस को भी मिला दें
- 13
अब थोड़ी देर भुने और अब नमक मिलाये
- 14
अब बचे हुए अरारोट में 2 बड़ी चम्मच पानी मिलाकर एक घोल बना लें
- 15
इस घोल को कडा़ई में डाल दें
- 16
अब तले हुए मंचूरियन बॉल्स और हरी प्याज़ को भी डाल दे
- 17
अब अच्छी तरह मिक्स करें
- 18
अब मिक्स्ड बीन्स वेज मंचूरियन परोसने के लिए तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स