ड्राई फ्रूट स्टफ्ड दही के कबाब (Dry fruits stuffed Dahi ke kabab recipe in hindi)

# हेअलथी जूनियर कभी कभी रखा दही खट्टा हो जाता है जो खाया नही जाता तो बनाए दही के कबाब ए बहुत ही टेस्टी है एक बार खाने के बाद और खाने का मन करेगा

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में बांध कर लटका दे या छाननी में डाल कर कटोरे के ऊपर छाननी रख दे दही का सारा पानी आसानी से निकाल जाएगा और गाढ़ा पेस्ट रह जाएगा
- 2
अब कटोरे में लटकाई हुई दही को निकाल ले और बेसन को हल्का सा भून कर मिक्स करे
- 3
अब नमक, मिर्ची पाउडर मिक्स करे चाट मसाला मिक्स करे
- 4
सबको अच्छी तरह मिक्स करने के बाद हाथ में लेकर बॉल बना ले और प्लेट में रखे
- 5
अब भराई के लिए हरा धनिया, हरी मिर्च को काट ले अदरक को कद्दूकस कर ले और काजू, किशमिश भी छोटी छोटी काट ले
- 6
हाथ में एक बॉल ले और बीच में भराई रख कर बॉल को बंद कर दे अच्छी तरह से और टिकिया का आकार दे दीजिए
- 7
पैन में चमच तैल डाल कर कबाब रखे और दोनों साइड से सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक सेक ले
- 8
कबाब के साइड को सेकने के लिए चिमटे स हल्का सा पकड़ के सेक ले अगर साइड में भी कुरकुरा चाइए तो
- 9
और इसी तरह सारे कबाब सेक ले और सौस हरी चटनी के साथ परोसे
- 10
दही कबाब का आँनद ले
- 11
टिप.....अगर बेसन कम लगे तो और मिक्स कर सकते है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स