झटपट मटर पनीर सब्जी (Jhatpat Matar paneer sabji recipe in hindi)

Rohit Shikha Jaiswal @cook_9323860
झटपट मटर पनीर सब्जी (Jhatpat Matar paneer sabji recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
प्याज टमाटर को काट ले ज्यादा बारीक नहीं काटे।
- 2
हरी मिर्च लहसुन को कूटकर रख ले।
- 3
अदरक को कद्दूकस से घिस ले।
- 4
हरी धनिया को महीन महीन काट ले।
- 5
अब कढ़ाई को गर्म करें उसमें दो चम्मच रिफाइंड तेल या सरसों का तेल भी डाल सकते हैं।
- 6
तेल में गर्म होने पर राई,जीरा डालें और भून ले।
- 7
लहसुन, हरी मिर्च कुटी हुई भी डाल कर अच्छे से सभी को भून ले।
- 8
अब उसमें प्याज टमाटर को डालें और हल्का भूरा होने तक उसे भून ले।
- 9
हल्दी पाउडर और सब्जी मसाला डालकर अच्छी तरह से भून ले।
- 10
मटर डाले और 5 मिनट के लिए उसको ढक कर धीमी आंच में पकाएं।
- 11
अब कद्दूकस किया हुआ पनीर व नमक उसी में डाल कर अच्छे से मिक्स करके 5 मिनट के लिए पकायें।
- 12
झटपट मटर पनीर तैयार अब उसमे कटी हुई धनिया डाल दे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/6507135



कमैंट्स