चॉकलेट कॉफ़ी चेरी केक (Chocolate coffee cherry cake recipe in Hindi)

Kanchan Sharma @cook_14577501
चॉकलेट कॉफ़ी चेरी केक (Chocolate coffee cherry cake recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, कॉफ़ी पाउडर और कोको पाउडर छन्नी में डाल कर 2बार छान लेंगे !
- 2
अब हम बेकिंग टिन में तेल /बटर लगा कर थोड़ा सूखा आटा डाल कर फैला लें, और सारा एक्स्ट्रा आटा झार लें !और ओवन को 10मिनिट के लिए प्रीहीट कर लें !
- 3
अब हम एक बाउल में, बटर, तेल और शुगर डाल कर अच्छे से मिक्स करें उसके बाद इसमें वेनिगर, वेनिला एस्सेंस डाल कर मिक्स करें, और अब मैदा वाला मिक्सर और मिल्क डाल कर बैटर तैयार कर लें !
- 4
अब मोल्ड में डाल कर पहले से प्रीहीट ओवन में 180°c पर 10-15मिनिट के लिए बेक कर लें !
- 5
जब केक बेक हो जाये तब हम इसे ठंडा कर आइसिंग शुगर और चैरी से गार्निश कर देंगे !
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/7266483



कमैंट्स (2)