भरवा गूंदे का अचार (Bharwan gunde ka achar recipe in hindi)

#मदर
#goldenapron
मां से विरासत में मिली यह रेसिपी..... गुंदे का अचार जो साल भर तक खराब नहीं होता है
भरवा गूंदे का अचार (Bharwan gunde ka achar recipe in hindi)
#मदर
#goldenapron
मां से विरासत में मिली यह रेसिपी..... गुंदे का अचार जो साल भर तक खराब नहीं होता है
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गुंदे को धोकर साफ कर ले ।
अब एक बड़े बर्तन में पानी उबाल ले व उबलते पानी में गुंदो को 4 से 5 मिनट तक उबाल ले ।
बस इतना ही उबालना है कि दबाते से ही उनकी गुठली बाहर आ जाए ।
अब थोड़े ठंडे होने पर उन की गुठली निकाल करके अलग कर ले।
- 2
मसाला बनाने के लिए सभी सूखी सामग्री को मिला ले ।
कैरी को कद्दूकस करके मसाले में मिला ले एक कटोरी तेल को गर्म करके ठंडा करें और वह तेल भी इसी मसाले में मिला ले ।
- 3
अब तैयार मसाले को एक 1 गुंदे के अंदर सावधानीपूर्वक भर ले हमारे गुंदे तैयार है तैयार गुंदो को कांच की बोतल में भर दे ।
अब थोड़ा और तेल गरम करें और ठंडा करने के बाद कांच के जार में डाल दे ।
गुंदे तेल में डूबे हुए रहने चाहिए 3 से 4 दिन में हमारा अचार खाने के लिए तैयार हो जाएगा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स