मंगोड़ी की सब्जी (Mangodi ki Sabji recipe in hindi)

#मूंग
मंगोड़ी व मंगोड़ी की सब्जी
साल भर स्टोर करे । मनचाहे समय ,सब्जी न होने पर व अचानक मेहमान आने पर 'स्वादिष्ट मंगोड़ी' बनाकर वेरायटी बढ़ाए व तारीफ पाए ।
मंगोड़ी की सब्जी (Mangodi ki Sabji recipe in hindi)
#मूंग
मंगोड़ी व मंगोड़ी की सब्जी
साल भर स्टोर करे । मनचाहे समय ,सब्जी न होने पर व अचानक मेहमान आने पर 'स्वादिष्ट मंगोड़ी' बनाकर वेरायटी बढ़ाए व तारीफ पाए ।
कुकिंग निर्देश
- 1
मंगोड़ी बनाने के लिए:: एक किलो मूंग दाल को 4 घंटे के लिए पानी में भिगोए । छलनी से सारा पानी निकाले । मिक्सर जार मे बिना पानी मिलाए स्मूद पेस्ट बनाकर बाऊल मे निकाले व 3-4 मिनट फेंटे । पॉलिथीन पर या प्लेट में चिकनाई लगाकर अंगूठे व अंगुली की सहायता से छोटी- छोटी मंगोड़ी तोड़ कर तेज धूप में सुखाए । 2-3 दिन में सूखने पर, मंदी ऑच पर या माइक्रोवेव में बिना चिकनाई के हल्का सुनहरा होने तक भूने व ठंडा होने पर एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं ।
- 2
मंगोड़ी सब्जी बनाने के लिए:: तेज ऑच पर प्रेशर कुकर में एक बड़ी चम्मच देशी घी गर्म करें व । जीरा व हींग मिला कर चटकाएं । हरी मिर्च व अदरक मिलाकर चलाए
- 3
कटे हुए आलू डालकर मंदी ऑच पर एक मिनट भूने ।मंगोड़ी व 3 कप पानी,नमक व हल्दी पाउडर मिलाकर चलाए । कुकर का ढक्कन बंद करे व तेज ऑच पर एक सीटी लगाकर ऑच मिडियम पर करे व चार सीटी लगवाएं । गैस बंद करे ।
- 4
कुकर का प्रेशर निकलने पर ढक्कन खोले व मंगोड़ी को ठंडा करने के लिए अलग रखे ।
- 5
मंदी ऑच पर पकी हुई मंगोड़ी में फेंटा हुआ दही/छाछ व एक कप या आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर लगातार चलाते हुए 1-2 मिनट पकाए व कसूरी मेथी व गर्म मसाला मिलाकर चलाए । गैस बंद करे व सर्विग बाऊल में निकाले । तडका पेन में एक छोटी चम्मच देशी घी गर्म करें व लाल मिर्च पाउडर मिलाकर गर्म करें ।
- 6
स्वादानुसार लाल मिर्च घी मिलाकर धनिया पत्ती से गार्निश कर गरमागरम 'स्वादिष्ट मंगोड़ी ' को चपाती,सब्जी, चटनी व मुरबबा के साथ सर्व करें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (3)