चिली चाॅप (chilli chop recipe in hindi)

#कुकपैड दिल्ली
सोया चाॅप देखने मे बहुत सुन्दर और खाने मे बड़ी स्वादिष्ट है आप भी एक बार जरूर ट्राई करे ।
चिली चाॅप (chilli chop recipe in hindi)
#कुकपैड दिल्ली
सोया चाॅप देखने मे बहुत सुन्दर और खाने मे बड़ी स्वादिष्ट है आप भी एक बार जरूर ट्राई करे ।
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन मे पानी गर्म करके सोया चाॅप डाले, एक चम्मच नमक डालकर उबाले।एक उबाल आने पर गैस बन्द कर दे ।
- 2
अब चाॅप पानी से निकाल कर एक बोर्ड पर रखकर टुकडो मे काट ले।
- 3
एक बाउल मे मैदा, कार्नफ्लोर, नमक लाल मिर्च, काली मिर्च, और पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर ले।
- 4
एक कडाई मे तेल गर्म करे, चाप के टुकड़े को घोल मे डुबोकर कोट कर के सुनहरा होने तक तल ले।औऔर एएक पेपर नैपकिन पर रख दे।जजिससे सारा ततेल ससोख ले।
- 5
अब एक दूसरे बर्तन मे तेल गर्म करे, अदरक लहसुन, हरी मिर्च डालकर हिलाये । प्याज डालकर अच्छी तरह मिलाए ।सारी शिमला मिर्च डालकर 4-5 मिनट तक धीमी आग पर पकाऐ ।
- 6
अब इसमे टमाटर साॅस हरी मिर्च साॅस ससोया सॉस, सिरका डाल कर अच्छी तरह मिला दे ।
- 7
नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च, चीनी डालकर 4-5 मिनट तक पकाऐ अब सोया चाॅप डाल कर अच्छी तरह मिक्स करे।
- 8
एक बाउल मे कार्नफ्लोर पानी मे घोलकर डाल दे।3-4 मिनट पकाऐ ।गैस बन्द कर दे।प्याज स्लाइस से सजाकर गर्म गर्म परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स