कराची हलवा (Karachi halwa recipe in Hindi)

#हरा स्वादिष्ट और आसान डिश
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कॉर्नफ्लोर को १/२ कप पानी में घोल दें (गांठ न रह जाये) एक ट्रे में घी लगा कर रखेँ। अब चीनी को २ कप पानी और हरे रंग के साथ चढ़ा दें और चीनी घुल जाने तक़ उबाले साथ ही इसमेँ नीबू का रस डालकर गन्दगी निकाल दें।
- 2
अब आंच को मध्यम कर दें और इसमें पहले आधा कॉर्नफ्लोर डालें और लगातार चलायें,जैसे ही मिश्रण उबलने लगे बाकी का घोल भी डालेँ चलाते हुए तब तक पका लें जब तक मिश्रण पारदर्शी सा होने लगे। इलायची पाउडर डालें। अब इसमें आधा घी और थोड़े से बादाम डालें और चलायें जैसे ही सारा घी इसमेँ मिल जाएं बचा हुआ घी डालें और चलते हुए हलवे को तब तक पकाए लें जब तक मिश्रण रबर की तरह और जमाने के लायक न हो जाये।
- 3
एक प्लेट पर १ चम्मच मिश्रण को डालकर देखें यदि चिपक नही रहा हो तो गैस बन्द कर दें। अब इसे घी लगी ट्रे मे निकाल ले उपर से कटे बादाम से सजा कर ठंड़ा होने को रख दें। मनचाहे आकार में काट लें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स