कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग की दाल साफ करके धो लें और इसे एक बर्तन में 7 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें.
- 2
अब मूंग दाल को मिक्सर में थोड़ा मोटा पीस लें. दाल का पेस्ट गाढ़ा रहना चाहिए और ध्यान रखें कि यह पेस्ट पतला न हो.
- 3
इसके बाद दाल के पेस्ट में हींग, गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हरी धनिया और नमक डालकर एक चम्मच से चलाते हुए अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- दाल के मिक्सचर को हैंड ब्लेंडर या चम्मच से चलाते हुए अच्छी तरह फेंट लें. - 4
अब गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और हाथ में दाल का मिक्सचर लेकर मिश्रण के पकौड़े बनाकर तेल में डालें. एक बार में 6 से 7 पकौड़े तेल में डालकर मध्यम आंच पर सेकें.
- 5
पकौड़ों को एक बड़े चम्मच से पलट-पलट कर चारों तरफ से हल्के ब्राउन होने तक फ्राई करें और फिर उन्हें कड़ाही से निकालकर एक प्लेट में टिश्यू पेपर लगाएं. उसमें पकौड़े रख लें
- 6
इसी तरह पूरे मिश्रण से गर्मागर्म मूंग दाल की पकौड़ी बनाकर किसी मूली,हरी चटनी और सॉस के साथ सर्व करें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स