तिरंगा स्टफ इडली
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल दाल को धोकर 8 घंटे के लिए पानी मे भिगो कर रख देंगे।उसके बाद इसका पानी निकालकर इसको मिक्सी में डालकर बारीक पीस लेंगे।और इसे 5 से 6 घंटे के लिए खट्टा होने के लिए छोर देंगे। जब यह खट्टा हो जाये तो इसमें नमक,काली मिर्च, मीठा सोडा ओर जरूरत अनुसार पानी डालकर गाढा घोल तैयार कर लेंगे।
- 2
अब हम पनीर का मसाला बनायेगे।एक बाउल लेंगे उसमे कद्दू कस पनीर डालेंगे,गाजर,प्याज,हरा धनिया, नमक, काली मिर्च डालकर सबको अच्छी से मिक्स करेंगे।
- 3
अब कुकर में थोड़ा पानी डालकर इडली स्टैंड रखेगें। इडली स्टैंड में पहले थोड़ा तेल लगाएंगे ।फिर 1/2 चमच्च घोल डालेंगे।उसके ऊपर 1 चमच्च पनीर का मसाला रखेंगे।फिर 1/2 चमच्च घोल डाल देंगे।फिर स्टैंड को कुकर में रखकर 15 मिनट के लिए बिना सिटी का ढक्कन लगाकर भाप में पकाये।।
- 4
अब इडली को निकालकर इसके ऊपर हरी चटनी ओर इमली की चटनी लगाएंगे।
- 5
आपकी तिरंगा स्टफ इडली तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स