रसाज की सब्जी
कुकिंग निर्देश
- 1
रसाज बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेसन, नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी जीरा, गरम मसाला, हल्दी, और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. धीमी आंच में एक पैन गर्म करने के लिए रखें पैन के गर्म होते ही बेसन का तैयार घोल डालें और कड़छी से लगातार चलाते रहें. ध्यान रहे कि पेस्ट पैन में बिल्कुल भी न चिपके. पेस्ट के ठोस होते ही आंच बंद कर दें. प्लेट पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें और पेस्ट को अच्छे से फैला लें. पेस्ट को ठंडाकर चाकू से इसके पीसेस काट लें यानि कतलियां बना ले
- 2
ग्रेवी बनाने के लिए - मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. तेल के गर्म होते ही मेथी, जीरा डालकर भूनें. जीरे के चटकते ही अदरक-लहसुन का पेस्ट, प्याज-टमाटर का पेस्ट, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें. मसाला भुनने के बाद पानी डालें और ढककर एक से दो मिनट तक पकाएं. तय समय के बाद रसाज की कतलियां डालें और लगभग चार मिनट तक पकाएं. चार मिनट बाद गरम मसाला मिलाएं और आंच बंद कर दें. तैयार है रसाज की सब्जी हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स