लेमन बटर कुकीज
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में बटर और शक्कर को डालकर अच्छे से फेंट लें.
- 2
फिर इसमें अंडे फोड़कर मिलाएं.
अब इसमें मैदा, नींबू का जेस्ट, बेकिंग पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छे से गूंद कर इसका आटा तैयार कर लें. - 3
आटे को फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए.
तय समय के बाद इसे निकालकर इसे कुकीज के शेप में बना लें. - 4
इन्हें अब एक बेकिंग ट्रे पर रखकर ऊपर से थोड़ा लेमन जेस्ट और ब्रॉउन शुगर छिड़के.
माइक्रोवेव में रखकर 180 डिग्री पर 15-20 मिनट तक बेक करें.
तैयार है लेमन बटर कुकीज. ओवन से निकालकर गर्मागर्म खाएं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/10566756




कमैंट्स