फाइन डाईन स्टाइल कढ़ी पकोड़े
#CzarinasofKuchina
#स्टाइल
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ी बनाने की विधि
- 2
एक भगोने में थोड़ा तेल गरम करे, तेल गरम होने के बाद उसमे, हरि मिर्च, सबूत जीरा, राई के दाने और कड़ी पत्ता डालें। राई फूटने के बाद, अब बारीक कटे प्याज़, लहसून व अदरक डाले और अच्छे से मिलाएं।
- 3
जब तक प्याज़ हल्का लाल होता है, उतनी देर में कढ़ी का घोल तैयार करें। इसके लिए, एक बर्तन में दही, बेसन, लालमिर्च पावडर, हल्दी पाऊडर, जीरा पौडर व नमक मिलाकर व्हिसक से थोड़ा थोड़ा पानी मिलाके फेंट लें। ध्यान दे कि एक भी गांठ ना रहे।
- 4
अब तैयार किये घोल को, प्याज़ के तड़के में मिला ले। इसे उबाल आने तक पकाएं और फिर गैस धीमा करके बेसन का कच्चा स्वाद जाने तक पकाएं। कढ़ी तैयार है, इसमे कटी धनिया पत्ती दाल कर बाजू में रख दे।
- 5
पकोड़े बनाने के लिए, एक बोल्व मे लंबा काट प्याज़, धनिया पत्ती, कसूरी मेथी, अज्वाइन, बेसन,लाल मिर्च पावडर, हल्दी और नमक को कुछ बूंद पानी के साथ मिला कर एक चिपचिपा मिश्रण तौयार करे।
- 6
ऊपर तैयार किये मिश्रण में से एक एक छोटी चमच गरम तेल में डाल कर माध्यम आंच पर पकोड़ो को सुन्हेरा रंग आने तक तले। इन पकोड़ों को बाजू में रखे।
- 7
सजाने व पडोने के लिए, एक कटोरी में चावल ऊपर तक भरे और थाली में उलट दे। चावल के इर्द गिर्द कढ़ी को डाल दे। अब चावल के ऊपर एक भुना हुआ पापड़ रखे और उसपर पकोदें सजा ले। धनिया पत्ती से सजा ले। आपके फाइन डाईन स्टाइल कढ़ी पकोदें तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स