चॉकलेट डोनट्स(chocolate doughnuts recipe in hindi)

दोस्तो ये डोनट्स बिल्कुल ही आसान तरीके से बनाया हुआ है।जो विधि मैं आपको बताने जा रहा हु।बहुत जल्दी और आसान है।जो बच्चों और सबको बहुत पसंद आता है चॉकलेट डोनट्स।आशा करता हु आपको भी पसंद आये।धन्यवाद।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम दूध को हल्का सा गरम कर लेंगे।और उसमे 1चम्मचखमीर का मिला कर 10 मिनेट के लिए रख देंगे।
- 2
अब एक डोंगा लेंगे उसमे मैदा लेंगे।दूध में भूरी चीनी को मिला लेंगे और 1चमच्च बेकिंग पाउडर मिला कर मैदा को अच्छे से गूंद लेंगे ।और उसे 1 घंटे के लिए थोडा सा तेल लगा कर ढक कर रख देंगे। आप देखेंगे के वो फूल कर आपका दोगुना मात्रा मे हो जाएगा।
- 3
उसके बाद हम उसे रोटी के आकार में मोटा मोटा बेल लेंगे।अगर आपके पास कटर है तो ठीक नही तो दो प्रकार की कटोरी लेंगे एक बड़ी और एक बिल्कुल छोटी ।कटोरी की मदद से उसे हम एक छले के रूप मे कट कर लेंगे।जिसकी तस्वीर मने प्रस्तुत की है।और उसे तेल गरम करके सुन्हेरा होने तक तल लेंगे। वो एक दम फूल कर बहुत सुन्दर आकर मे आ जायेगा।
- 4
अब उसे ठंडा होने पर उस पर चॉकलेट सिरप लगाए।कलर सौंफ से जेम्स से और चॉकलेट को उसके ऊपर कदूकस कर के सजाये। आप चाहे तो उस पर नारियल का बुरादा भी डाल सकते है।लीजिये आपके चॉकलेट डोनट्स तैयार। आशा करता हूँ आपको ये आसान तरीका पसंद आया होगा।धन्यवाद।।।।।।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)