राम लड्डू (मूंग की दाल के पकौड़े)(ramladdu recipe in hindi)

#fivespices
#स्टाइल
राम लड्डू उत्तर भारत का व खासतौर पर दिल्ली का काफी प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। मूंग की दाल से बनने वाले यह पकौड़े खाने में अत्यंत स्वादिष्ट होते हैं। आमतौर पर इसे तल कर बनाते हैं परन्तु मैंने स्वास्थ्य की दृष्टि से ध्यान में रखकर अप्पम पैन में बनाया है।
अब आप बिना किसी डर के अपना मनपसंद गरमागरम, चटपटा स्ट्रीट फूड घर पर खा सकते हैं। आशा करती हूँ आप सभी को यह पसंद आयेंगे।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बर्तन में मूंग की दाल व चने की दाल को लें। अच्छे से धोकर 2 घंटे के लिए भिगो दें।
- 2
अब इसका पानी छानकर मिक्सी में पीस लें।
- 3
अब इसमें नमक,हरी मिर्च,हरा धनिया और हींग डाल कर अच्छे से फेंट लें ।
- 4
अप्पम पैन को गरम करें और थोड़ा सा तेल लगा कर चिकना कर लें। चम्मच की मदद से पिसे हुए मिश्रण को सभी खानों में डालें।
- 5
धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेंक लें। सभी पकौड़े इसी प्रकार से बना लें।
- 6
धनिये पुदीने की चटनी व कसी हुई मूली ऊपर से डालें ।
- 7
गरमागरम, स्वादिष्ट और पौष्टिक राम लड्डू तैयार हैं। बनायें, खुद खायें और सबको खिलायें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स