नवाबी टिंडे
#Khattameetha
#स्टाइल
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी टिंडे को धो करके उनका छिलका उतार लेंगे और फिर से दुबारा पानी से धो कर अंदर का गूदा निकाल लेंगे
- 2
प्याज, हरी मिर्च, लहसुन बड़ी इलायची, छोटी इलायची और काली मिर्च को पीस लेंगे, कटोरी में प्याज वाला पेस्ट निकाल कर रख लेंगे और उसी में फिर टिंडे वाला गूदा जो निकाला था उसको पीस लेंगे
- 3
कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे,तेजपत्ता, हींग और जीरा डालने के बाद प्याज वाला पेस्ट डालकर भून लेंगे और प्याज भुन जाने पर उसमें हल्दी पाउडर धनिया और लाल मिर्च डालकर के 2 मिनट और चलाएंगे अब टिंडे वाला पेस्ट भी डाल देंगे और 5 मिनट और भूनेंगे
- 4
कढ़ाई में टिंडे डाल देंगे, और नमक डालकर 10 मिनट के लिए ढक देंगे, ढक्कन हटा करके मलाई डाल देंगे और टिंडे गलने तक उसको ढक देंगे
- 5
टिंडे अच्छी तरह पक गए हैं अब इनको सर्विंग कढ़ाई या फिर बाउल में निकाल कर ऊपर से थोड़ी सी मलाई और हरी धनिया डाल देंगे मिस्सी रोटी और दही के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स