पारसी लगन नु कस्टर्ड टार्ट्स
#CzarinasofKuchina
#ट्विस्ट
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में अंडा फोड़े और उसमें चीनी व नमक मिलाकर अच्छी तरह से फेटे। इसमे धीरे धीरे पतली धार दे दूध डाले और साथ मे फेंटना चालू रखे।
- 2
अच्छी तरह मिलने के बाद मिश्रण म लंबेें कटे मेवे, इलाइची व जायफल पाउडर और गुलाब्जल डालें और बाजू रख दे।
- 3
अब टार्ट शेल्स बनाने के लिए, चटनी ग्राइंडर में ओट्स, मुस्लि व चीनी डाले और रवा जैसा दरदरा दिखने तक पीसे।
- 4
एक बाउल में निकले और शहद व मक्खन डालकर अच्छी तरह से मिला ले।
- 5
मिश्रण गीली रेत की तरह दिखना चहिये और हाथ में दबाने पर अपना आकर पकड़े रहना चाहीये। यदि मिश्रण आकर न पकड़े तो एक छोटी चमच दूध डाल कर मिलाए।
- 6
अब 8 से 10 टार्ट मोल्ड को मक्खन लगा के रखे।
- 7
मौलड्स को ओट्स व मुस्लि के मिश्रण से नीचे दिखाए तरीके से भरे, बीच में खड्डा बनाने के लिए दूसरे मोल्ड के निछले हिस्से से मिश्रण को दबाएं।
- 8
अब छेदों में कस्टर्ड भरें और प्री हीट की गई ओवन में 180 डिग्री c पर 25 से 30 मिनट तक, शेल्स सुनहरे होने तक बेक करे।
- 9
टार्ट्स को ओवन से निकल कर ठंडा होने दे। और फिर 4 घंटे फ्रिज रख दे।
- 10
आपके स्वादिष्ठ लग्न नु कस्टर्ड टार्ट्स पड़ोसने को तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स