पूरनपोली मिनि पाईस
#CzarinasofKuchina
#ट्विस्ट
कुकिंग निर्देश
- 1
स्तुफ्फिंग बनाने के लिए, दाल को पूरी रात भिगोकर रखे।
- 2
सबह, दाल का पानी बदल कर 2 सीटी बजने तक प्रेशर कुकर में पकाए, गैस धीमा कर, और 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।, पानी सिर्फ डाल के 1 cm ऊपर तक ही डालिये।
- 3
दाल पकने के बाद कुकर में से निकले और हैंड मिक्सी से अच्चीे तरह से फेंट लें। अब डाल में चिरोंजी, लंबे कटे मेवे व इलाइची व जायफल के पाउडर डालें।
- 4
दाल को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक व गाढ़ी नही हो जाती। दाल इतनी गाढ़ी हो, कि उसके आसानी से गोले बन सके।
- 5
आप दाल के इस मिश्रण को एक महीने तक फ्रीज़र में फ्रीज़ कर सकते है।
- 6
पेस्ट्री बनाने के लिए, पफ पेस्ट्री शीट को फ्रिज से निकल कर मुलायम होने तक बाहर रखे।, फिर बेलन से बड़ी रोटी के आकार में 1/4 इंच मोटा बेलें। कटर या स्टील के गिलास की मद्दत से गोल आकार काटे।
- 7
अब एक बेकिंग ट्रे ले और उसपर बेकिंग पेपर अथवा फॉयल बिछाएं और हल्का सा तेल लगाएं।
- 8
कटे हुए पेस्ट्री के वृत्त को थोड़ी थोड़ी जगह छोड़ कर बेकिंग शीट पर लगा ले। हर वृत्त को थोड़ा सा मक्खन लगा ले।
- 9
अब स्तुफ्फिंग के गोलों को पेस्ट्री के एक और वृत्त से ढक दे।, कांटे की मद्दत से बाहरी हिस्से को बंद करे।
- 10
प्री हीट किये गए ओवन में पेस्ट्रीज को 180 c पर 25 से 30 मिनट तक पकाएं, जब तक पेस्ट्री का रंग सुन्हेरा हो जाये।
- 11
आपके, पूरनपोली मिनि पाईस तैयार है, शाम की चाय के साथ गर्म गर्म परोसिए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स