कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को छील कर कद्दूकस कर लीजिए
- 2
एक नॉनस्टिक कढ़ाई में घी डालिये और ड्राई फ्रूट्स को भून लीजिये,इससे टेस्ट बढ़ जाता है,धीमी आंच में ही भुने, हल्का कलर चेंज होने पे प्लेट में निकाल लीजिए
- 3
अब उसी घी में कद्दूकस किया हुआ आलू डालिये और धीमी आंच में भूनिये,जब तक कि आलू से कच्चापन न निकल जाए,या आलू का मिक्चर कढ़ाई से अलग न हो जाये
- 4
अब मावा और मिल्क पाउडर डालकर मिक्स करिये अच्छे से,मावा डालने के बाद मिक्चर हल्का पतला सा हो जाता है,थोड़ी देर भुनने पे फिर मिक्चर कढ़ाई से अलग होने लगेगा,अब पिसी हुई चीनी डालिये और मिक्स करिये,थोड़ा भून लीजिये,अब इलाइची पाउडर और थोड़ा ड्राई फ्रूट्स डालिये और मिक्स कर लीजिए,मिक्चर इकट्ठा होने पे गैस को बंद कर दे
- 5
ध्यान रखिएगा की ये सारा प्रोसेस हमे धीमी आंच पे ही करना है
- 6
अब आलू के मिक्चर को प्लेट में हल्का ठंडा कर लीजिए,अब मोदक मौल्ड में घी लगा लीजिये और थोड़ा मिक्चर डालिये और बीच मे ड्राई फ्रूट्स डालिये फिर आलू का मिक्चर डालिये और मोदक मौल्ड को बंद कर दीजिए,जो एक्स्ट्रा हो निकाल दीजिये और मौल्ड से मोदक को निकाल लीजिए, इसी तरह सारे आलू मोदक को बना कर तैयार कर ले
- 7
यकीन मानिए दोस्तो इतना टेस्टी ये मोदक लगता है एक बार जरूर बनाये,ड्राई फ्रूट्स आलू मोदक रेडी है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स