शेजवान पनीर स्टफ इडली पकोड़ा

#Innovativekitchen #ट्विस्ट यह एक साउथ इंडियन ट्विस्ट डालकर इंडियन पकौड़ा बनाया है जो बहुत ही लजीज है
शेजवान पनीर स्टफ इडली पकोड़ा
#Innovativekitchen #ट्विस्ट यह एक साउथ इंडियन ट्विस्ट डालकर इंडियन पकौड़ा बनाया है जो बहुत ही लजीज है
कुकिंग निर्देश
- 1
सामग्री शेजवान पनीर के लिए
- 2
एक पेन गर्म करें उसमें तेल डालें एक चम्मच फिर अदरक लहसुन डालें उसके बाद हरा प्याज हलका भुने शिमला मिर्च, मकई का दाना,गाजर डालकर भूनें फिर पनीर,नमक डालें हल्का चम्मचसे चलाएं
- 3
उसके बाद शेजवान डालें 2 मिनट तक पकाएं हरा प्याज की पत्तियों से सजाएं
- 4
फिर इडली बनानेके लिए इडली कुकर में पानी डालें पानी को उबलने दे 5 मिनट तक उसके बाद इडली प्लेट में कॉटन का कपड़ा रखें 1 बड़ा चम्मच इडली का आटा उसके ऊपर एक चम्मच शेजवान पनीर स्टाफिंग डाले फिर ऊपर से इडली का आटा डालकर कवर करें फिर इसके बाद 15 मिनट इडली को स्टीम होने दे 15 मिनट के बाद इडली को चेक करें 1 मिनट के बाद इडली प्लेट से निकाले फिर इडली को बीच मैं से काट कर दो टुकड़े करें
- 5
बेसन का घोल बनाएं पकोड़ा बनाने के लिए एक बढ़ा बाउल में बेसन,नमक,हल्दी, हरा धनिया,हरी मिर्ची,सोडा,पानी डालकर घोल बनाएं
- 6
इडली को बेसन के घोल मैं डीप करें एक कढ़ाई में तेल गरम करें बेसन के घोल में डिप की हुई इडली गरम तेल में तलने के लिए डाले अच्छी तरह से दोनों तरफ गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं
- 7
आपकी शेजवान पनीर स्टाफ इडली पकोड़े तैयार हैं खाने के लिए इसको सेजवान चटनी के साथ, इमली खजूर की चटनी के साथ,टमाटर की सॉस,हरी चटनी के साथ परोसे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स