जलेबी टेकोस विथ केसर श्रीखंड (jalebi tacos with kesar shrikhand recipe in hindi)

#hamaripakshala
#ट्विस्ट
जलेबी टेकोस विथ केसर श्रीखंड (jalebi tacos with kesar shrikhand recipe in hindi)
#hamaripakshala
#ट्विस्ट
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम जलेबी का बैटर रेडी करेंगे इसके लिए हम एक बड़ा सा बर्तन लेंगे ।और उसमें मैदा उड़द दाल का पाउडर दही डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर हम इसका एक घोल तैयार करेंगे ।अब इसमें हम बेकिंग पाउडर डाल देंगे और इसको अच्छे से मिक्स कर देंगे यह हमारा बैटर तैयार है। 10 मिनट के लिए हम बैटर को रख देंगे उसके बाद हम इससे tacos बनाएंगे।
- 2
अब हम एक तवा लेंगे और उसके ऊपर हल्का सा घी लगाएंगे और एक बड़ी चम्मच बैटर लेंगे और गोल आकार एक चीला बनायेंगे और इसको एक साइड से ही सकेंगे सिमगैस पर और इसको उतार लेंगे।
- 3
अब हम एक कढ़ाई लेंगे और उसमें तलने के लिए तेल गर्म करेंग। तेल गर्म हो जाने के बाद हम इसमें tacos को चलेंगे जैसे मैंने पिक में दिखाया है वैसे ही इसे फोल्ड करके हम अच्छे से तले गए। जैसे हम जलेबी को तलते हैं वैसे इसे तलना है
- 4
अब हम चाशनी के लिए एक पतीला लेंगे और उसमें 1cup चीनी डालेंगे और 1/2कप पानी डालेंगे और इसको उबाल लेंगे जब इसमें उबाल आ जाएगा तो गैस को थोड़ा कम कर देंगे और जब तक चाशनी में एक तार ना बन जाए तब तक चाशनी को पकाएं।
- 5
अब tacosको चाशनी में डुबोकर बाहर निकालने ।अब हम तक उसके लिए श्रीखंड तैयार करेंगे
- 6
अब दही को एक मलमल के कपड़े में डालकर उसको बांधे और 2 घंटे के लिए उसको टांग दें जिससे कि दही का सारा पानी निकल जाए और हमें एक गाढ़ा दही मिले।
- 7
अब अब हम इसमें ड्राई फ्रूट्स काजू पिस्ता बादाम पाउडर चीनी इलायची पाउडर और केसर वाला दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे थोड़े से ड्राई फ्रूट्स हम बचा लेंगे गार्निश इसके लिए। हमारा श्रीखंड तैयार है आप हम इसको टाकॉस में भरेंगे।
- 8
अब हम एक tacos लेंगे और उसमें श्रीखंड भरेंगे और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालेंगे ।ये लीजिए हमारे जलेबी टेकॉस विथ केसर श्रीखंड तैयार हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स