कुकिंग निर्देश
- 1
छोटे बैगन एक साइज के धो कर अलग रख लेंगे, जीरा सौंफ राई और कलौंजी को भूनकर के दरदरा पीस लेंगे
- 2
सभी बैगन को बीच में से काट कर बराबर कर लेंगे और 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 चम्मच लाल मिर्ची पाउडर बैंगन के ऊपर बुरक देंगे, अब हाथ से अच्छी तरह चारों तरफ मसाला लपेट देंगे
- 3
कढ़ाई या फ्राइंग पैन में दो चम्मच तेल डालेंगे और बैगन को दोनों तरफ से गोल्डन फ्राई करेंगे और 2 मिनट के लिए ढक देंगे
- 4
बैगन निकाल कर प्लेट में रख लेंगे अब एक चम्मच तेल और डालेंगे तेल गर्म हो जाने पर करी पत्ता, लाल मिर्च तोड़कर,के और सौंफ, राई,जीरा वाला मसाला डालकर के 1 मिनट चलाएंगे और गैस बंद कर देंगे
- 5
एक बाउल में दही डालेंगे और अच्छी तरह फेट लेंगे, दही में दो चम्मच चीनी और हल्का सा नमक डालेंगे, अब उसमें फ्राई किए हुए बैंगन डाल देंगे
- 6
करी पत्ता और लाल मिर्च वाला जो मसाला बना कर रखा है उसको ऊपर से डाल देंगे
- 7
दही बेगाना तैयार है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स