पनीर लबाबदार (Paneer Lababdar recipe in hindi)

#बुक
यह एक प्रख्यात रेस्टोरेंट स्टाइल डिश है। पनीर को क्रीमी, रिच और मसालेदार टमाटर की ग्रेवी में मिलाकर बनाया जाता है।
पनीर लबाबदार (Paneer Lababdar recipe in hindi)
#बुक
यह एक प्रख्यात रेस्टोरेंट स्टाइल डिश है। पनीर को क्रीमी, रिच और मसालेदार टमाटर की ग्रेवी में मिलाकर बनाया जाता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
काजू को एक कटोरी में ले और उसमे गुनगुना पानी डालकर 15 मिनट तक भिगोये रखे। बाद में इसे मिक्सर में बारीक़ पीस ले। अब टमाटर को पानी दे धो ले और बड़े टुकड़ो में काट ले। उसे भी मिक्सर में बारीक़ पीसकर पेस्ट बना ले और साइड में रखे।
- 2
एक पैन या कड़ाही में मध्यम गैस पर तेल गरम करे। गरम तेल में खड़े मसाले डाले। इसे 30-40 सेकंड तक भुने। इसमे कटे हुए प्याज़ और जरा सा नमक डाले। इसे नरम और हल्का गुलाबी रंग का होने तक भुने। अब इसमे अदरक और लहसुन की पेस्ट डाले। चमचे से चलाते हुए 1 मिनट तक भुने। इसमे टमाटर की प्यूरी और कटी हरी मिर्च डाले। बाकि बचा नमक डालकर मिक्स करे और पकने दे। अगर ज्यादा छींटे उड़ रहे हो तो इसे आधा ढँक कर पकाये। और बिच बिच में चमचे से चलाते रहे। प्याज़ ओर शिमला मिर्च मोटी काट के डाल दें ।
- 3
इसमे से सारा पानी उड़ जाए और यह एकदम गाढ़ी पेस्ट की तरह हो जाए तब तक भुने। किनारों से तेल भी छूटने लगेगा। अब लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाले। मिक्स करे और 1 मिनट तक पकाये। अब तैयार की हुई काजू की पेस्ट डाले। चमचे से चलाते हुए मिक्स करे और 1 मिनट तक भुने। थोड़ा पनीर कस के डाल दें । अब पानी डाले, अच्छे से मिलाकर ग्रेवी जैसा बना ले। इसे 4-5 मिनट तक उबाले।
- 4
अब चीनी डाले। चीनी की मात्रा आपके टमाटर के खट्टेपन के हिसाब से कम ज्यादा करे। अगर जरुरत ना हो तो मत डाले। ठीक से मिक्स करे। अब गरम मसाला पाउडर और कसूरी मेथी को हाथ से मसलकर डाले। मिक्स करे। पनीर के टुकड़े डाले। सावधानी से मिला ले और 2 मिनट तक पकाये। अब मक्खन डाले और उसे पिगलने दे। आखिर में मलाई डाले। मिक्स करे, एक उबाल आने पर गैस को बंद कर ले। सर्व करते समय थोड़ा पनीर ग्रेट करले।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स