चिकेन लबाबदार (Chicken lababdar recipe in Hindi)

चिकेन लबाबदार (Chicken lababdar recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक नॉनस्टिक कढ़ाई में तेल गरम करके खड़े मसाले डालेंगे,, थोड़ी देर चलाने के बाद इसमें प्याज़ और मिर्च का पेस्ट मिलाएंगे, 2मीन भुनने के बाद अदरख लहसुन का पेस्ट मिलाके तेल छोड़ने तक भूनते रहेंगे.
- 2
फिर इसमें चिकेन को अच्छी तरह साफ करके मिक्स करेंगे, जबतक भूनेंगे जबतक तक तेल और प्याज़ में अच्छे से कोट ना हो जाये. फिर इसमें टमाटर का पेस्ट मिलाएंगे, 2मीन चलाने के बाद हल्दी, धनिया मिक्स करेंगे.
- 3
ढक के कम आंच पे पकने देंगे, जबतक मसाले अपना रंग ना छोड़ दे. जैसे ही तेल ऊपर आने लगे,कश्मीरी लाल मिर्च का पानी मिलायेंगे. अच्छी तरह मिक्स करके, थोड़ा धनिया और कसूरी मेथी डालेंगे. चिकेन के गलने तक ढक के नमक मिलके कम आंच पे छोड़ देंगे. जब चिकेन पक जाये, थोड़ी क्रीम मिलाके 2मीन के लिए कवर कर देंगे.
- 4
गरम गरम चिकेन लबाबदार को रूमाली रोटी और निम्बू वाले प्याज़ के साथ परोसें.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स