हरी मिर्च का कूटा (Hari Mirch ka kuta recipe in hindi)

हरी मिर्च का कुटा यह मुख्यत: मारवाड़ में बनाई जाने वाली एक प्रकार की कच्ची चटनी है। बारहों महीने बनने वाली प्रसिद्ध दालबाटी का अभिन्न हिस्सा है।
इसमें हरी मिर्च को खलबट्टे में कुटा जाता है इसलिए इसे मिर्ची कुटा कहते है. यदि आप इसे खलबट्टे में कुटना न चाहे, तो मिक्सर में दरदरा भी पीस सकते है.

कुकिंग निर्देश
- 1
हरी मिर्च को धो कर, दो-दो टुकड़े कर लेंगे।
- 2
लहसुन को छील लेंगे।
- 3
एक पैन में एक छोटी चम्मच तेल डाल कर, हरी
मिर्च 4-5 मिनट तक भून कर अलग रख देंगें। - 4
फ़िर लहसुन भी भून कर अलग रख लेंगें।
- 5
अब भुनी हुई हरी मिर्च एवं लहसुन में नमक डाल
कर मिक्सर में दरदरा पीस लेंगे। - 6
एक पैन में तेल गर्म होने पर राई और जीरे का छौंक
लगा कर, इसमें पिसी हुई हरी मिर्च एवं लहसुन
डाल कर, थोड़ा सा और भून लेंगे। - 7
अब इसमें नींबू का रस और कटा हुआ हरा धनिया
मिलायेगे। - 8
स्वादिष्ट हरी मिर्च का कुटा तैयार हैं।
- 9
दालबाटी के साथ इसका आनंद ही अलग
होता है। इसके बिना भोजन अधूरा है। - 10
यह कुटा फ्रिज में रख कर 10-12 दिनों तक खा
सकते है। - 11
यदि आपको लहसुन पसंद न हो, तो आप इसे
बिना लहसुन के भी बना सकते है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स