कुकिंग निर्देश
- 1
मटर को उबाल कर ग्राइंडर मे दरदरा पीस ले, ब्रेड के छोटे -छोटे टुकड़े करके ग्राइंडर मे पीस ले.
- 2
एक बाउल मे दोनों चीज़ो को मिक्स करले, अब इसमें सूजी, दही को डालदे साथ ही सभी मसाले भी डालदे.
- 3
पानी की मदत से गाढ़ा घोल बना ले.अब थोड़ी देर ढक कर रखदे ताकी सूजी फूल जाये.पैन मे तेल डाले और गरम करले, फिर उसमे थोड़े से तिल डालदे और भुने.
- 4
अब स्पून की सहायता से बेटर को डाले और गोल आकर दे, पैन मे जितनी जगह हो उतना बेटर डालके गोल -गोल रोटी जैसे बेस बना ले.एक तरफ से अच्छे से सिक जाये तो पलट के दूसरी तरफ से भी सेक ले.और गरमा -गरम सॉस या चटनी के साथ परोसे ये मटर क्रिस्प.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11224422
















कमैंट्स