चिकन मंचूरियन (Chicken manchurian recipe in Hindi)

चिकन मंचूरियन (Chicken manchurian recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बॉउल में कार्नफ्लोर, अंडे, 2 कटी हरी मिर्च, नमक और अदरक लहसुन पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- फिर उसमें आधा कप गरम पानी डाल कर फेंटे और अब बोनलेस चिकन को इस पेस्ट में अच्छी तरह से लपेट कर प्लेट में रखते जाएं.
- कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें चिकन पीस को डीप फ्राई करके टिशू पेपर पर रखते जाएं. - 2
अब पैन में दो चम्मच तेल डालें, फिर उसमें बारीक कटी अदरक और लहसुन डालकर फ्राई करें.
- उसके बाद हरी मिर्च डालकर आंच कम करके कुछ देर पकाएं.
- फिर सोया सॉस, टोमैटो सॉस डालकर एक मिनट तक पकाएं.
- अब कटी धनिया और आधा कप पानी डाल कर पकाएं और कुछ देर बाद फ्राई चिकन पीस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. - 3
चिकन मंचूरियन को धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं और ऊपर से कार्न फ्लोर डालें, जिससे ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाएगी.
- अब तैयार चिकन मंचूरियन को फ्राइड राइस या नूडल्स के साथ गरमागर्म सर्व करें.
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स