मैंगो मैकरोनी खीर (Mango macaroni kheer recipe in hindi)

मैंगो मैकरोनी खीर सभी को बहुत अच्छी लगती है खासकर बच्चों को बहुत पसंद आती है आम तो सभी को बहुत पसंद आता है और मैकरोनी तो बच्चों की जान होती है।इन दोनों को मिलाकर एक नई डिश तैयार की है।
#Masterclass

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक पैन में पानी उबालकर मैकरोनी और
तेल डालकर 7- 8 मिनट तक उबाल लेंगे। - 2
मैकरोनी पक जाने पर छलनी की सहायता से पानी को
निकाल लेंगे उसके ऊपर ठंडा पानी डालेंगे जिससे मैकरोनी आपस में चिपके नहीं। - 3
एक कटोरी में हल्का गरम दूध में 5-7केसर डालकर 10
मिनट के लिए एक तरफ रख देंगे। - 4
एक पैन में दूध डालकर उबाल लेंगे।
- 5
अब इसमें उबली हुई मैकरोनी डालकर अच्छे से पका लेंगे।
- 6
दूध को उबालकर गाढ़ा होने तक पकाएंगे और बीच-बीच में चम्मच से हिलाते
रहेंगे ताकि तले पर नहीं लगे। - 7
अब इसमें केसर वाला दूध डालकर अच्छे से पकाएंगे।
- 8
अब इसमें चीनी डालकर अच्छे से पकाकर तैयार करेंगे।
- 9
फिर इसमे इलायची पाउडर, आम का पल्प काजू किशमिश बादाम
चिरौंजी डालकर मिक्स करेंगे। - 10
इसे फ्रिज में अच्छे से ठंडा करेगें।
- 11
अब बाउल में निकाल कर बादाम,चिरौंजी, काजू से
सजा कर ठंडा ठंडा सर्व करेगें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स