मूंग दाल पानकी (Moong dal panki recipe in Hindi)

Sunita Ladha @cook_03111998
मूंग दाल पानकी (Moong dal panki recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में मूँग दाल, हरी मिर्च, हल्दी,लाल मिर्च, दही, बेसन,और नमक डाल कर अच्छे से मिलायेंगे।
- 2
अब इस मिश्रण को मिक्सी में डालकर चटनी जैसा पीस लेंगें।
- 3
अब इसमें शिमला मिर्च, कॉर्न,गाजर,मटर,धनिया और इनो डालकर अच्छे से मिलायेंगे।
- 4
अब केले के पत्तों को गोल आकार में कुकी कटर या कैंची की सहायता से काट लेंगें।
- 5
अब केले के पत्तों को थोड़े तेल से लगाकर एक तरफ रख देंगें ।
- 6
प्रत्येक केले के पत्तों पर 1 चम्मच घोल फैला लेंगें।
- 7
अब घोल को चम्मच से अच्छी तरह से फैला लेंगें।
- 8
अब दूसरा तेल लगा केले के पत्ते को उल्टा रखकर
ढ़क देंगें। - 9
अब नॉन-स्टिक तवा गरम करके तेल लगा कर
पानकी को दोनो तरफ हल्का सुनहरा होंने तक
और पानकी के पत्तों से अपने आप अलग होने
तक सेंक लेंगे। - 10
अब केले का पत्ता हटा कर पानकी को चटनी के
साथ गरम गरम सर्व करेगें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11277483















कमैंट्स