पर्फ़ेक्ट समोसा(samosa recepie in hindi)

पर्फ़ेक्ट समोसा(samosa recepie in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा में घी अजवाइन और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला ले ओर गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ ले, आटे को सैट होने के लिये 15 - 20 मिनिट के लिये ढककर रख दें
- 2
समोसे का भरावन
पैन में 1 चम्मच तेल करे, गर्म तेल में जीरा, हींग, साबूत धनिया डाल कर कुछ सेकंड पकाए, अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स करें, सभी पाउडर मसाले ओर नमक डाल कर कुछ सेकंड भूने, बारीक किए हुये आलू, हरा धनियां, किशमिश और काजू डाले और अच्छी तरह मिला ले, समोसों का भरावन तैयार है.
- 3
गुंथे हुये आटे से 7-8 बराबर के आकार के गोले बना ले, एक गोला लेकर बेलन से करीब 8 - 10 इंच व्यास में थोड़ा ओवल बेल ले, बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.
- 4
पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट ले, एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी की सहायता से चिपकाए, तिकोन बनाने का तरीक़ा फ़ोटो मे है)
- 5
तिकोन में आलू का मसाला भर कर दोनों किनारों को पानी की सहायता से चिपका दे, इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर ले
- 6
समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल गरम करे,गरम तेल में 4-5 समोसे डाल कर मीडियम लो फ़्लेम पर ब्राउन होने तक तल ले, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम लो ही रहे. कढ़ाई से समोसे निकाल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख ले. सारे समोसे को इसी तरह तल ले
- 7
तैयार समोसों को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसे
- 8
नोट
समोसे का आटा गूथने के समय घी डाला है, इसकी जगह तेल भी डाला जा सकता है
पसंद ना हो तो ड्राई फ्रूट नहीं डालें.
यदि पनीर पसंद हो तो 50 ग्राम पनीर के छोटे छोटे टुकड़े करके डाल सकते हो
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- लाल मिर्च की सूखी चटनी (Lal mirch ki sookhi chutney recipe in hindi)
- स्टफ गार्लिक चीज़ ब्रेड (बिना ओवन और यीस्ट) (Stuff garlic cheese bread (bina oven aur yeast) inHindi)
- ताजी लाल मिर्ची की चटनी (Tazi lal mirchi ki chutney recipe in hi
- भूनी मसाला मिर्ची (Bhuni masala mirchi recipe in hindi)
- मसाला मूंगफली (Masala moongfali recipe in hindi)



कमैंट्स