शाही भिंडी (Shahi bhindi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
भिंडी को धोकर सुखा लें। फिर पतले लंबे टुकड़ों में काट लें। अब भिंडी पर बेसन और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें ताकि भिंडी पर बेसन की एक परत चढ़ जाए
- 2
अब भिंडी को कुरकुरा होने तक तल लें। एक दूसरी कढ़ाई में तेल गर्म करें उसमें जीरा, हींग, तेजपत्ता और दालचीनी डालें। 1 मिनट भूनने के बाद उसमें प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
- 3
प्याज के भून जाने के बाद उसमें टमाटर हरी मिर्च
और सभी सूखे मसाले डालकर भूनें। ऑफिस में काजू डालकर और थोड़ी देर पकाएं - 4
जब सारा मसाला अच्छे से गल जाएं तो उसे एक ब्लेंडर की सहायता से पेस्ट बना लें
- 5
मसाले के पेस्ट को फिर से कढ़ाई में डाल कर 5 मिनट के लिए फिर से भूनें। अब उसमें कसूरी मेथी और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। अब मसाले में तली हुई भिंडी डाली और अच्छे से मिलाएं।
- 6
5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं
- 7
शाही भिंडी तैयार हैं। गरमा गरम फुल्को के साथ इसका आनंद लें ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स