अंडा लबाबदार (Anda lababdar recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
अंडों को पानी में अच्छी तरह से उबाल में पानी में नमक डाल दें जिससे अंडे में दरार ना आए। एक दूसरे बर्तन में टमाटर को आधा काट के डालें साथ ही उसमें इलायची, हरी मिर्च, काजू, अदरक, लहसुन और एक कप पानी भी डालें। इसे 15 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं
- 2
टमाटर के इस मिश्रण को एक ब्लेंडर की सहायता से पीस लें।
- 3
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें तेज पत्ता, दालचीनी, हींग और जीरा डाल कर भूनें अब इस में प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे भूनें।
- 4
प्याज के भुन जाने के बाद उसमें टमाटर का तैयार किया गया पेस्ट डालें और सभी मसाले डालकर अच्छे से भूनें।
- 5
जब तड़का अच्छी तरह से भून जाए तो उसमें आवश्यकता अनुसार पानी मिल लें । अब इस में क्रीम और कसूरी मेथी डालें।
- 6
तैयार ग्रेवी में अंडों को दो भागों में काट कर डालें और एक अंडे को कद्दूकस करके डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं
- 7
5 मिनट ढककर धीमी आंच पर पकाएं।
- 8
अंडा लबाबदार तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स