पालक पनीर (Palak Paneer recipe in Hindi)

#Goldenapron3
#FITwithcookpad
यह बहुत स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होती है। अगर आपके बच्चे हरी सब्जी नही खाना पसंद करते हैं तो आप इस तरह से भी बच्चों को खीला सकती है।
पालक पनीर (Palak Paneer recipe in Hindi)
#Goldenapron3
#FITwithcookpad
यह बहुत स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होती है। अगर आपके बच्चे हरी सब्जी नही खाना पसंद करते हैं तो आप इस तरह से भी बच्चों को खीला सकती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम हम पालक को अच्छे से साफ करके और दो-चार पानी में अच्छे से धो के आधा ग्लास पानी में इसे हम कुकर में एक सीटी आने तक उबलने के लिए रख देंगे।
- 2
जब तक पालक उबल रही है तब तक हम टमाटर को काट के अदरक को छील कर और 2 मिर्च के साथ टमाटर का पेस्ट तैयार कर लेंगे।
- 3
पनीर को भी धोकर हम इसको चौकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
- 4
आप हमारी पालक उबल चुकी है हम गैस को बंद कर देंगे और इसको हम पीस के पालक का पेस्ट तैयार कर लेंगे।
- 5
अब हम पालक को पीस चुके हम कढ़ाई को गैस पर रख देंगे दो चम्मच तेल को हम कढ़ाई में डाल देंगे और हमने जो चौथाई चम्मच हींग ली थी आधा चम्मच जीरा लिया था इसको हम तेल में डालकर चटकने देंगे।
- 6
हींग जीरा चटक चुका है और अब हम इसमें हल्दी, धनिया पाउडर 'मिर्च पाउडर डाल देंगे ।और धीमी धीमी आंच पर भूनेगें ।अब हम टमाटर के पेस्ट को मसाले में डाल देंगे और इसको धीमी आंच पर भूनेगें ।
- 7
मसाले को हम तब तक भूनेगें जब तक कि मसाले से तेल अलग ना हो जाए।
- 8
अब मसाले से तेल अलग हो चुका है अब हम पिसी हुई पालक को मसाले में मिला देंगे और हम एक कटोरी पानी को भी पालक के साथ मिला देंगे और इसे हम खोल आने तक इसको खोलाएंगे। और जो हमने एक चम्मच नमक लिया था वह पालक में डाल देंगे।
- 9
पालक खोल चुकी है अब हम इसमें कटे हुए पनीर को डाल देंगे और 2 मिनट के लिए ढक्कन को बंद कर देंगे और इसे पालक के रस में पनीर खोल जाने देंगे लिजिए हमारी पालक पनीर खोल चुकी है। गैस को बंद कर देंगे ।लीजिए हमारी पालक पनीर बनकर तैयार हो चुकी है। अब हम इसे मलाई या क्रीम से सजाएंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स