
लौकी की कुटु की पकौड़ी
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम हम लौकी को छील लेंगे। अब हम लौकी घीस लेंगे ।अब हम घीसी हुई लौकी को एक बाउल में निकाल लेंगे ।अब हम 1 कटोरी कुटु के आटे को लौकी में डाल देंगे।
- 2
अब हम कुटु के आटे में आधा चम्मच सेंधा नमक, काली मिर्च, 2 कटी हुई हरी मिर्च और आवश्यकतानुसार पानी से पकौड़ी जितना पतला घोल बनाएंगे।
- 3
अब हम कढ़ाई में देशी घी डालेंगे। घी गर्म होने के बाद एक एक कर के चम्मच की सहायता से घोल को कढ़ाई में डालेंगे ।
- 4
अब हम आंच को मध्यम कर देंगे ।एक तरफ से सीक जाने देंगे और कलछी की सहायता से पकौड़ी को पलट देंगे और दूसरी तरफ से भी सीकने देंगे ।
- 5
अब पकौडी दोनों तरफ से सीक चुकी है। गैस को बंद कर देंगे और हम फलहारी चटनी के साथ सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/11871967



कमैंट्स