छाछ कढ़ी पकोड़ा (Chhachh kadhi pakoda recipe in hindi)

#Stayathome
हम अक्सर कढ़ी दही से बनाते है पर मेरी रेसीपी में खट्टी छाछ से बनाएंगे, बहोत ही स्वाद बनती है।
छाछ कढ़ी पकोड़ा (Chhachh kadhi pakoda recipe in hindi)
#Stayathome
हम अक्सर कढ़ी दही से बनाते है पर मेरी रेसीपी में खट्टी छाछ से बनाएंगे, बहोत ही स्वाद बनती है।
कुकिंग निर्देश
- 1
पकोड़े की विधि:- सबसे पहले बेसन में कटा प्याज,धनिया के पत्ते,हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,नमक और थोड़ा सा गरम मसाला डालकर दही के साथ अच्छे से फैंट लेे।पानी का प्रयोग ना करे तो अच्छा है,दही में फैंटे हुए पकोड़े बहुत अच्छे बनते हैं।
- 2
फैटने के बाद ५ मिनट के लिए ढककर रख दे, तब तक कराहि में ऑयल गरम करे, और मध्यम आंच पर छोटे छोटे पकोड़े तल लें। उसके बाद बचे हुए ऑयल में से एक्स्ट्रा ऑयल निकाल दे और कम ऑयल में मेथी दाना और करी पत्ते का तड़का दे।
- 3
जब मेथी दाना भूरा हो जाए तो कटे हुए टमाटर,अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भुने। गैस को कम कर दे।उसके बाद हल्दी,लाल मिर्च पाउडर जीरा पाउडर,नमक और बचे हुए गरम मसले डालकर १ मिनट तक चलाए।
- 4
कढ़ी बनाने के लिए:- पकने तक २ चम्मच बेसन में पूरा १ पैकेट छाछ डालकर अच्छा सा घोल तैयार करें और भुने मसालों में डाल दे। गैस की आंच माध्यम कर दे,और उबाल आने तक पकाए।एक बार उबाल आ जाए तो पकोडों को डालकर ५ मिनट तक अच्छे से पकाए।
- 5
अब गैस बंद कर दें। ऊपरी तड़के के लिए बर्तन में घी गरम करें और जीरा डाले,जब जीरा तड़कने लगे तब २ सुखी लाल मिर्च,और एक छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर तुरंत गैस बन्द कर दें और तड़के को कढ़ी के ऊपर डाल दें। छाछ कढ़ी तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स