कूट्टू का ढोकला (Kuttu ka dhokla recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम हम कुटु के आटे को एक बाउल में निकाल लेंगे और जो हमने आधा कटोरी दही और आधा कटोरी पानी के साथ फेटेंगें। हमें जब तक फेंटना है तब तक कुटु का आटा हल्का ना हो जाए।
- 2
अब कुटु का आटा हल्का हो चुका है। अब हम डालेंगे सेंधा नमक, 2 कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच काली मिर्च ।अब हम सभी चीजों को अच्छे से मिलाएंगे।
- 3
अगर आपके पास ढोकले वाला कुकर हो तो उसका प्रयोग करे अगर नही तो आप कढ़ाई या भगोने में भी बना सकते हैं। अब हमने ढोकले वाली प्लेट ली है अब हम प्लेट में अच्छे से घी लगाएंगे और जो हमने घोल तैयार किया था इसको प्लेट में डाल देंगे।
- 4
अब हम ढोकले के घोल को प्लेट में डाल चुके हैं। अब हम कुकर 2 ग्लास पानी डालकर ढक्कन लगा देंगे और पानी को गर्म होने देंगे ।
- 5
अब पानी गर्म हो चुका है अब हम ढोकले वाली प्लेट को कुकर में लगा देंगे और 20 मिनट के लिए ढक्कन को बंद कर देंगे।
- 6
अब 20 मिनट हो चुके हैं अब टुथपिक को ढोकले में डाल कर चैक करेंगे देखिए टूथपिक चुपका नही रही इसका मतलब है ढोकला पक चुका है अब हम गैस को बंद कर देंगे और प्लेट को कुकर से निकाल लेंगे ।
- 7
अब हम चक्कू की सहायता से किनारे खोलते हुए चारों तरफ से किनारे खोलेंगे और इसे कोरदार प्लेट में पलट लेंगे। अब हम ढोकले का छौंक बनाएंगे ।अब हम एक पैन लेंगे ।पैन में एक चम्मच देशी घी डालेंगे और घी गर्म होने के बाद 4 हरी मिर्च लम्बे आकार में काट कर छोक में डाल देंगे और मिर्च को भूलने देंगे ।अब मिर्च भून चुकी है।
- 8
अब हम छौंक को ढोकले के ऊपर डाल देंगे अच्छे से पूरे में लगा देंगे ।अन्त में कटे हुए धनिए से सजाएंगे लिजिए हमारा बहुत ही स्वादिष्ट और बिना घी से बना हुआ फलहारी ढोकला बनकर तैयार हो चुका है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स