कढा़ही पनीर(Kadai Paneer recepie in hindi)

पनीर से तरह-तरह की करी और डिश तैयार की जाती हैं, लेकिन जो स्वाद कढ़ाही पनीर में आता है, उसका मुकाबला अन्य किसी भी पनीर की डिश से नही किया जा सकता. आइए देखते हैं इसकी बेहद सरल रेसिपी.
कढा़ही पनीर(Kadai Paneer recepie in hindi)
पनीर से तरह-तरह की करी और डिश तैयार की जाती हैं, लेकिन जो स्वाद कढ़ाही पनीर में आता है, उसका मुकाबला अन्य किसी भी पनीर की डिश से नही किया जा सकता. आइए देखते हैं इसकी बेहद सरल रेसिपी.
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल कर भूनिये. जीरा भूनने के बाद इसमें 3/4 प्याज (बारीक़ कटा), लहसुन, अदरक, नमक डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिए.
- 2
इसके बाद इसमें टमाटर, हरी मिर्च, काजू डाल कर पकाए. थोडा सा पानी डाल कर कुछ देर और पकाए जब तक टमाटर पूरी तरह पक जाये. उसके बाद इसे गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दे. इसकी ग्रेवी तैयार करेगे हम.
- 3
मिश्रण ठंडा होने के बाद इसको मिक्सर जार में डाल कर फाइन पेस्ट बना लीजिये.
- 4
अब एक कढ़ाही में 1 चमच तेल गरम होने रख दे. तेज आंच पर गरम होने दे. तेल अच्छे से गरम हो जाये फिर उसमे शिमला मिर्च और 1/4 प्याज़ के टुकड़ों को कड़ाई में डालकर हल्का सा क्रन्ची होने तक भून लीजिए. फिर उसमे पनीर के 1 इंच के चौकोर टुकडे डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक भुन ले (ध्यान दे की सामग्री जले न)
- 5
अब कसूरी मेथी डाल ले. लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए (नमक ग्रेवी में पहले ही डाल दिया हे).
- 6
फाइन पेस्ट जो हमने बनाया ह उसको कढ़ाही में डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. सब्जी को ढककर 4-5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए ताकि पनीर और शिमला मिर्च में सारे मसाले अच्छे से जज़्ब हो जाएं (जरुरत लगे तो थोडा पानी भी डाल सकते हे)
- 7
सब्जी को चैक कीजिए. कढ़ाही पनीर बनकर तैयार है. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.
कढाही पनीर को हरा धनियां डाल कर सजाइये. स्वाद में लाज़वाब कढ़ाही पनीर को गरमागरम चपाती, पराठा, नॉन या चावल किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- बटर खिचड़ी (Butter Khichdi recipe in Hindi)
- स्पाइरल ऑटस पपीता कोन समोसा (Spiral oats papita cone samosa recipe in hindi)
- ब्लू मॉकटेल (न्यू टविस्ट)(Blue mocktail (New twist) recipe in hindi)
- रिफ्रेशिंग आलंमड शेक (Refreshing almond shake recipe in hindi)
- वेजिटेबल नूडल्स (Vegetable Noodles recipe in Hindi)




कमैंट्स