डालगोना आइसक्रीम (Dalgona Icecream recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
तड़का पैन मे चीनी डालें ओर धीमी आँच पर पिघला लें |अब आँच बंद कर दें, सोडा डालें ओर तेज़ी से चलाते हुए मिक्स करें |
- 2
चिकनी करी प्लेट मे निकालें और 5 मिनट छोड़ दें |ठंडा होने पर दरदरा पीस लें |
- 3
मैदा को 2-3मिनट भूनें और एक बर्तन मे निकाल कर ठंडा होने दें |अब इसमें 5-6चमच्च दूध डालकर मिक्स करें |
- 4
बचे हुए दूध को उबाल लें |चीनी और कॉफ़ी डालकर 3-4मिनट पकाएं |अब लगातार चलाते हुए मैदे का घोल डालें और कस्टर्ड के जैसे पकाएं |
- 5
ठंडा होने पर मिक्सी में चला लें |एयर टाइट डिब्बे मे डालें और फ्रीजर मे 1घंटा जमने के लिए रख दें |
- 6
एक बार फिर मिक्सी मे डालें साथ ही वैनिला एसेंस डालें और चलाएं |अब हम डिब्बे मे थोड़ी आइसक्रीम डालेंगे उसके ऊपर कैंडी का चूरा डालेंगे |एक बार फिर आइसक्रीम डालें, कैंडी का चूरा डालें|एक और बार ऐसे ही करें |
- 7
अब डिब्बे को बंद करें और आइसक्रीम को जमने के लिए रख दें |
- 8
आइसक्रीम जम जाए तब चॉकलेट सिरप से सजाये और ठंडी व टेस्टी डालगोना आइसक्रीम का आनंद लें |
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Vijayata Goel को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (2)