फ्राइड राइस (Fried Rice Recipe in Hindi)

फ्राइड राइस (Fried Rice Recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कप बासमती चावल को 20 मिनट पानी में भिगोएं। अब एक भगोने में करीबन 5−6 गिलास पानी डालें और एक चम्मच नमक डालें। साथ ही इसमें आधा चम्मच नींबू का रस भी डालें। जब पानी हल्का उबलने लगे तो इसमें चावल डालें अब चावलों को पकने के लिए छोड़ दें।
- 2
जब चावल 90% पककर जाए तो आप इसका अतिरिक्त पानी निकाल लें और चावलों को एक बड़ी प्लेट में फैला दें ताकि चावल खिला−खिला रहे। अब अपने पसंद अनुसार सब्जी ले और बारीक़ कट कर ले।
- 3
अब एक पैन गैस पर रखें। अब इसमें तेल डालें। इसके बाद आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन, प्याज, गाजर डालकर अच्छी तरह चलाएं। तीन−चार मिनट बाद आप इसमें नमक, काली मिर्च, रेड चिली सॉस, सोया सॉस डालें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
- 4
आप इस मिश्रण में चावल डालें और अच्छी तरह मिलाएं। बस आपके फ्राइड राइस तैयार है।स्प्रिंग अनियन की मदद से गार्निश करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- अछवानी हल्दी मसाला (achwani haldi masala recipe in hindi)
- इडली सांभर (idli sambar recipe in hindi)
- वाइट मटर के छोले (White Matar ke chole recipe in Hindi)
- देसी स्टाइल चिकन करी (Desi style chicken curry recipe in hindi)
- भंडारे वाली आलू की सब्ज़ी और पूरी (Bhandare wali aloo ki sabzi aur puri recipe in hindi)







कमैंट्स